
पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा 24/11/2026 मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा भाव एवं भक्ति से मनाया गया।
कार्यक्रम में सुबह स्वामी भाई बाजाराम दरबार मे
श्री भोग साहब
शब्द कीर्तन, आरती, अरदास के साथ संपन्न हुआ।
दोपहर में सिंधु भवन में
आम लंगर आरम्भ हुआ जिसमें सर्व समाज के
श्रद्धालुओ ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।
रात्रि 11 बजे से स्वामी भाई बाजाराम दरबार में भाई नारायण दास जज्ञासी जी द्वारा भजन कीर्तन, शब्द वाणी का गायन किया।
रात्रि 01:20 बजे आतिशबाजी के साथ केक काटकर श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धुमधाम से मनाया गया।
गुरु पर्व के सभी कार्यक्रमों को पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के मार्गदर्शन में सभी सहयोगी सामाजिक संगठनों एवं समाज के सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान कर संपन्न कराया।
पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री अशोक चावलानी जी एवं स्वामी भाई बाजाराम दरबार के गादीसर भाई नारायण दास जज्ञासी जी ने
सभी कार्यक्रमों को निर्विघ्नं संपन्न कराने एवं सहभागिता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
