
आइए, मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।
दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक स्व. श्री रमेशचंद्र अग्रवाल जी की 82वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रेरणा उत्सव-2026 के अंतर्गत 30 नवंबर को देशभर के 200 शहरों में एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बिलासपुर में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी से सादर आग्रह है कि इस नेक पहल में सहभागी बनें और स्वेच्छा से रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में अपना योगदान दें।
याद रखिए, आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की उम्मीद बन सकता है।
🙏 आइए, रक्तदान करें… जीवन बचाने का संकल्प लें।
स्थान: छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स), सदर बाजार रोड, बिलासपुर।
दिनांक: 30 नवंबर 2026
📞 संपर्क: 8889928886
आपकी सहभागिता किसी के जीवन में खुशियों की नई सुबह ला सकती है।
