
देशभर के संत-महात्मा होंगे शामिलतीन दिवसीय महोत्सव में सत्संग, भजन-कीर्तन, अखंड पाठ साहिब एवं विशाल भंडारे का होगा आयोजन, 9 दिसंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविररायपुर। देवपुरी स्थित पूज्य गोदड़ीवाला धाम, बाबा गेंलाराम नगर में ब्रह्मस्वरूप संत शिरोमणि सतगुरु शहंशाह बाबा गेलाराम साहिब जी का 18वां वार्षिक वर्सी महोत्सव 8, 9 एवं 10 दिसंबर 2026 को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। श्री गोदड़ीवाला संत बाबा हरदासराम सेवा मंडल एवं ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव में देशभर से संत-महात्मा, धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।गोदड़ीवाले संत शिरोमणि पूज्यनीय बाबा हरदासराम साहिब जी के आशीर्वाद तथा पूज्यनीय संत बाबा गेलाराम साहिब जी के अठारहवें वर्सी महोत्सव का आयोजन महंत अम्मा मीरा देवी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान संत-महात्माओं के प्रवचन, सत्संग, अनेक भजन-कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियां और धार्मिक कार्यक्रम तीनों दिन चलते रहेंगे।6 दिसंबर को निकलेगी भव्य बाइक रैलीमहोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक उत्साह के साथ रविवार 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली पूज्य गोदड़ीवाला धाम, देवपुरी से प्रारंभ होकर पूज्य किशनराम दरबार, लाखे नगर रायपुर तक पहुंचेगी।तीन दिनों का धार्मिक कार्यक्रम8 दिसंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे हवन साहिब, 11 बजे झंडारोहण तथा दोपहर 12:30 बजे अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ होगा। शाम 4:30 बजे से संतों एवं भजन मंडलियों द्वारा कीर्तन और प्रवचन होंगे।9 दिसंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे श्री झूलेलाल जी का बहराणा साहिब, दोपहर 1 बजे बहराणा साहिब की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 4:30 बजे सत्संग एवं भजन-कीर्तन होंगे। रात्रि 8 बजे अखंड धूनी साहिब के पाठ का शुभारंभ तथा रात्रि 9 बजे से कीर्तन एवं प्रवचन होंगे।10 दिसंबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे सत्संग, दोपहर 1 बजे अखंड पाठ साहिब एवं अखंड धूनी साहिब का भोग साहिब होगा। दोपहर 3 से 4 बजे तक पलव साहिब के साथ संत-महात्माओं द्वारा महोत्सव का समापन किया जाएगा।9 दिसंबर को स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविरमहोत्सव के अवसर पर बुधवार 9 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा।देशभर के संत-महात्मा एवं भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुतिमहोत्सव में साईं राजेश कुमार साहिब जी सुपुत्र अमर शहीद संत कंवरराम साहिब जी, संत साईं युधिष्ठिरलाल साहिब जी, पूज्य शिव शांति आश्रम लखनऊ सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों से संत-महात्माओं के आगमन का कार्यक्रम है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सिंधी साधु समाज के संतजन एवं अनेक भजन मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी।विशेष आकर्षण के रूप में सिंधी भजन मंडलियों, भक्ति गायकों और कलाकारों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महोत्सव के तीनों दिन अखंड भंडारा साहिब चलता रहेगा।आयोजक श्री गोदड़ीवाला संत बाबा हरदासराम सेवा मंडल एवं ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं समाजजनों से महोत्सव में शामिल होकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की है
