बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया की अगुवाई में भारत की संविधान रक्षक और किसान सम्मान के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है ताकि संविधान रक्षा की प्रेरणा लोगों को मिल सके। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबासाहेब की अगुवाई में तैयार भारत के संविधान को कांग्रेस पार्टी ने अपनाया था। आज भारतीय संविधान को भाजपा और आरएसएस के द्वारा उसे तोड़मरोड़कर पेश किया जा रहा है।ये कहना है बेलतरा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं का।गुरुवार को प्रेस क्लब में पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झगर राम सूर्यवंशी,कार्यक्रम प्रभारी सत्येंद्र कौशिक,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भुवनेश्वर यादव ने बताया कि भारतीय संविधान की उपेक्षा कर देश में भ्रामक प्रचार कर राजनीतिक रोटी सेकने के षड्यंत्र में भाजपा लगी हुई है। संविधान खत्म करने की दिशा में उनकी कोशिश जारी है। देश में अराजकता असमानता फैलाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन 29 जुलाई शनिवार को दोपहर 12:00 बजे किया जा रहा है। यह आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलतरा द्वारा आयोजित है। इसमें क्षेत्र के 1000 किसानों का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया सहित प्रदेश के तमाम कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। आयोजन समिति में चंद्रप्रकाश वाजपेई,रमेश कौशिक,अंकित गौरहा, विनय शुक्ला,विष्णु यादव,लक्ष्मी कुमार गहवई,अनिल यादव,शीतल दास मानिकपुरी,अशोक शुक्ला, रामरतन कौशिक,रामकुमार भोई, राजकुमार कश्यप,साखन दर्वे, रूपनारायण बच्छ, धनंजय सिंह, दिनेश कश्यप,तिरिथ राम लहरे, मनीष अग्रवाल,श्याम पटेल,महेंद्र अग्रवाल, कुशल वर्मा,टीकम सिंह,राजकुमार कौशिक,सनत सूर्यवंशी,रुद्र प्रताप सिंह, कमल बच्छ, संजय भास्कर, सुजीत यादव, भूपेंद्र भारद्वाज,बुधराम पैग्वार, प्रवेश पटवा एवं शिव शंकर कैवर्थ,राधेश्याम मंजारे शामिल है।