बिलासपुर : पूज्य सिंधी पंचायत राम वैली आशीर्वाद वैली द्वारा कल बुधवार को पूज्य सिंधी पंचायत बिलासपुर सेंट्रल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री धनराज आहूजा झूलेलाल मंगलम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरीश भागवानी पूज्य सिंधी पंचायत सेंट्रल युवा बैंक के अध्यक्ष श्री अजय भिमनानी एवम सिंधु चेतना के अध्यक्ष श्री कमल बजाज जी का सम्मान समारोह रामा वैली में आयोजित किया गया जिसमें बिलासपुर के सभी वार्ड पंचायतों के मुखी गण एवं रामा वेली के सम्मानीय सदस्य शामिल हुए यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार और सफल रहा पूज्य सिंधी पंचायत रामा वेली आशीर्वाद वैली के अध्यक्ष श्री सतीश टहिल्यानी और सम्माननीय अध्यक्षदव्य द्वारा सर्व प्रथम झूलेलाल साई जी की ज्योत जला कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई एवम उसके पश्चात सम्मानित नवनिर्वचित अध्यक्ष दव्य का शाल श्रीफल और श्री झूलेलाल जी की स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत और सम्मान किया गया और साथ में बिलासपुर शहर के सभी वार्ड पंचायत के मुखीजन और सेंट्रल पंचायत के सम्मानीय संरक्षक गण का भी स्वागत और सम्मान पूज्य सिंधी पंचायत रामा वैली आशिर्वाद वैली के सदस्यो द्वारा मिल कर किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखी सतीश टहिलयानी,रामचंद प्रेमानी,सुरेश परवानी, डॉ रमेश कलवानी,सुरेश सोडेजा,राजकुमार छगानी, उत्तम भगतानी,अनिल सोडेजा,मनोज नथानी,प्रकाश ग्वालानी,दीपक आसवानी, प्रीतम दास हरियानी,सन्नी शर्मा सहित पूज्य पंचायत एवम युवा विंग के सभी सदस्यो का भरपूर सहयोग रहा।