श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी, द्वारा वरुणदेव अवतार सांई झूलेलाल चालिहा महोत्सव में 31 बहराणा साहब की श्रद्धा भक्ति विधि विधान से पूजा अर्चना की गई,
श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख सलाहकार रूपचंद डोडवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि…..
महोत्सव के आज 40वे रविवार को
सर्वप्रथम प्रातः 8:30 बजे गायत्री मंदिर पंडित ऋषि पटेल के द्वारा वरुण देव यज्ञ (हवन) मंत्रोचार एवं पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न कराया गया ।
तत्पश्चात् प्रातः 11 11:00 बजे समहोत्सव में पधारे श्री झूलेलाल मंदिर नागपुर के संत परम श्रद्धेय महंत बाबा ठकुर मोहनलाल जी के सानिध्य में एवं भुसावल से पधारे भाई किशोर कारडा, अमर जज्ञा, नागपुर से पधारे भाई नंदलाल हरदवानी, श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के सेवादारीयो के सहयोग से 31 बाहराणा साहब की समाज के लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से श्रद्धा भक्ति , आस्था के साथ पूजा अर्चना की गई, एवं बाबा ठाकुर मोहन दास जी ने बहराणा साहब की महिमा, एवं वरुण देवता अवतार जल एवं जोत के स्वामी सांई झूलेलाल जी जी के महिमा का बखान किया।
इस अवसर पर भाई किशोर कारडा, एवं अमर जज्ञा एवं झूलेलाल म्यूजिकल पार्टी ने शानदार सांई झूलेलाल जी के भजनों की भक्ति पूर्ण प्रस्तुति दी एवं
आरती अरदास पल्लव पहनकर, सर्व धर्म समाज के सुख समृद्धि , खुशहाली एवं विश्व कल्याण के लिए अरदास की गई।
तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे बैंड बाजे के साथ 31 बहराणा साहब की शोभायात्रा के रूप में तीफरा स्थित तलाब पर पहुंचकर, श्रद्धा भक्ति आस्था, के साथ पूजा अर्चना कर, अखा पहनकर, सभी के लिए सुख, समृद्धि,स्वस्थ एवं निरोगी काया विश्व कल्याण की मंगल कामना कर पूज्य महाराणा साहब का विसर्जन किया गया विसर्जन किया गया इस अवसर पर समाज के सभी वर्ग बुजुर्ग माताएं बहने, युवा, बच्चों में भारी उत्साह था और सरोवर का तट आयो लाल झूलेलाल के जय घोष से गूंज उठा।
दोपहर 2:00 बजे से आम भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या मे श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भंडारा ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाया
शाम 7:00 बजे से
श्री झूलेलाल म्यूजिकल पार्टी भुसावल के भाई किशोर कारडाएवं अमर जज्ञा ने अपने भक्तिपूर्ण भजनों से माहौल भक्तिपूर्ण बना दिया एवं उनके गाए गए शानदान भजनों
१- जेको चवंदो झूलेलाल तहिंजा थीन्दा बेड़ा पार झूलेलाल …..
२-पल्ले ते आयो मुहींजो लाल सभई चव जय झूलेलाल ….
३-ज्योतिन वारा लाल ,मुंखे पहिन्जे चादर में ढक जाएं, चादर में ढक जाए हो, प्यारा सांई चरण में रख जाए… ज्योतिन वारा लाल मुंखे पहिन्जे चादर में ढक जाए…..
आदि अनेक भजनो पर उपस्थित जनसमुदाय भक्ति के सागर में गोते लगाकर झूमते हुए साइन झूलेलाल जी के जयकारे लगाने लगा।
अवसर पर आज प्रमुख रूप से डीडी आहूजा, किशोर गेमनानी, पी एन बजाज ,अध्यक्ष जगदीश हरदवानी , प्रमुख सलाहकार रूपचंद डोडवानी, प्रीतमदास नागदेव, नानक नागदेव, हरीश लाल हरदवानी, दयानंद तीर्थानी, श्रीचंद टहल्यानी,, भगवान दास विधानी, गोवर्धन मोटवानी,शंकर मनचंदा,राजकुमार मनचंदा, सेवकराम वाधवानी मुरली मलघानी, इंदर गंगवानी , , महेश पमनानी , ओम जीवनानी,जगदीश जज्ञासी, आनंद देसर ,श्यामलाल थावरानी, मोहन जैसवानी, भाई अमरलाल वाधवानी,विजय हरयानी, हरदास आसवानी, महेश आडवानी, , विजय दुसेजा, प्रकाश आडवानी, सुनील वाधवानी, उत्तम बोधवानी, मनोज आडवानी, राज केशवानी, शंकर नागदेव सुनील डोडवानी , शंकर रोहरा, श्याम रोहरा, श्याम आडवानी,,गन्नू चावला, श्याम आडवानी,महिला विंग से सरिता डोडवानी , कंचन रोहरा, ईश्वरी देवी दयालानी,दिव्या चावला मधु हिंदूजा, रेशमा मेहानी, ट्विंकल आडवानी, ज्योति नागदेव,सरस्वती आडवानी, कोमल वाधवानी, रितु नागदेव, लाजवंती खुशालानी , मीरा हरजानी,गुंजन दुसेजा, कविता चिमनानी, अंजलि नागदेव,सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य वरिष्ठ जन एवं महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थे।