सेवा एक नई पहल ने बुजुर्गो को रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षा बंधन

सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर संस्था की संयोजिका रेखा आहूजा के सानिध्य में शहर से कही दूर अपनो से बिछड़ कर एकांत में नीरस जीवन बिता रहे वृद्ध जनों को रक्षा सूत्र बांध उनके देख रेख करने का वचन दिया ~ इस भाव पूर्ण कार्यक्रम में आए साथियों पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कालोनी के अध्यक्ष जगदीश जज्ञासी , युवा समाज सेवी कैलाश श्यामनानी , भारती जेठमलानी और रूपल चांदवानी तथा आश्रम वासियों को संबोधित करते हुए संयोजिका रेखा आहूजा ने कहा कि यह सनातनी परंपरा तीज त्योहार हमे निर्देशित करते है कि हम सिर्फ खुशियां मनाएं ही नहीं उन्हे निशक्तों और वंचितों के साथ बांटे यही धर्म और सेवा का सार भी है।