शहडोल शहर में 18 जुलाई से 27 अगस्त तक झूलेलाल जी का चालीसा मोहत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हमारे चकरभाटा वाले शहजादे श्री लाल साईं जी का आगमन 26 अगस्त को हुआ रात्रि 8:00 बजे 11 बजे तक सांई जी के द्वारा श्री झुलेलाल मंदिर में
सत्संग की अमृत वर्षा की
27 तारीख को सुबह 11बजे 101 बहराणा साहब की शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए तलाब पर पहुँची यहाँ पर विधि विधान के साथ बहराण साहब का विसर्जन किया गया वह अखंड ज्योत को तराया
गया ईस अवसर पर
शहडोल के सिंधी समाज ने साईं का आशीर्वाद लेकर खुशियां प्राप्त की इसमें पूर्ण योगदान झूलेलाल मंडल एवं समस्त सिंधी समाज का रहा। चंदन बहरानी, नंदू मंगलानी, जे पी नागवानी, मोहन थदानी, विवेक वाधवानी, उत्तम नागवानी, परमानंद आसवानी एवं सिंधी समाज के प्रमुख गणों के आशीर्वाद एवं सहयोग से सफलता पूर्वक 27 अगस्त को सुबह जुलूस निकालकर मोहन राम तलब में पूजा की गई, जिसमें पूर्ण सिंधी समाज के साथ शहजादे श्री लाल साईं जी वह पप्पू लालवानी, दिलीप मित्र मंडल का भी सहयोग रहा एवं महिला भूमिका हिंदूजा एवं माया बजाज का भी सभी सहयोग रहा