बिलासपुर नगर निगम में सिंधी समाज के प्रथम एल्डरमैन श्याम लालचंदानी का जन्मदिन पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर नगर के लोकप्रिय ,मिलनसार, हंसमुख ,व्यक्ति तत्व के धनी माननीय
विधायक शैलेश पांडे पहुंचकर एल्डरमैन श्याम लालचंदानी को बधाई दी उनके साथ एम.आई.सी.मेंबर भारत कश्यप, एल्डरमैन काशी रात्रे तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.सर्वप्रथम एल्डरमैन धन गुरु नानक दरबार में पहुंच कर माथा टेका
व अरदास कराई तत्पश्चात दोपहर लोखंडी स्थित सुहानी वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई व वृद्ध जनों से आशीर्वाद लिया रात्रि 9:00 बजे पूज्य पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में जन्म उत्सव के अवसर पर छोटा सा प्रोग्राम रखा गया इस अवसर पर नगर के विधायक शैलेश पांडे जी ने फूलों का गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जनता की मांग पर उन्होंने एक गाने का मुखड़ा गया “तेरे जैसा यार कहां याद रखेगी दुनिया”…..अपनी मधुर वाणी में यह गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया इस अवसर पर पंचायत के अध्यक्ष वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे जिनके साथ मिलकर शयाम भाई ने केक काटा व सभी को खिलाकर आशीर्वाद लिया जिनमे में प्रमुख रूप से पूज्य सिंधी पंचायत भक्त कंवरराम नगर के अध्यक्ष एवं एल्डरमैन के भ्राता रामलाल चंदानी ,पूज्य सिंधी बिरादरी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश सिदारा, पत्रकार विजय दुसेजा, विकास रोहरा , हरिकिशन गंगवानी, पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी के अध्यक्ष जगदीश जज्ञासी, मनीष लाहोरानी ,श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश भागवानी, मोहन डेंमरा,हरिश प्रिथवानी, खुशाल वाधवानी, रवि भाई, राम सुखीजा, अजय टहल्यानी ,पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा विंग के अध्यक्ष अजय भीमनानी, रमेश लालवानी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे
