लेखराज मोटवानी : रीवा से मुंबई एवं रीवा से इंदौर जाने वाली रेलगाड़ी को नियमित कर प्रतिदिन चलाए जाने की मांग डीआरयूसीसी की बैठक में रखी गई है। रेवांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव एवं डीआरयूसीसी के सदस्य शंकर सहानी ने शुक्रवार को डीआरएम श्री विवेक शील एडि. डीआरएम श्री आनंद कुमार एवं सीनियर डीसीएम श्री विश्व रंजन सहित पमरे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर में आयोजित डीआरयूसीसी की बैठक में रीवा से चलने वाली प्रमुख रेलगाड़ियों के फेरे बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव रखते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन चलने वाली रीवा-मुंबई को नियमित कर प्रतिदिन चलाया जाय। इसी तरह सप्ताह में तीन दिन चलने वाली रेलगाड़ी रीवा-इंदौर के फेरे बढ़ाकर प्रतिदिन चलाए जाने के साथ-साथ प्लेटफार्म नं. 1 व नवनिर्मित प्लेटफार्म नं. 4-5 पर शीघ्र लिफ्ट लगाए जाने की मांग रखी।
श्री सहानी ने कहा कि रीवा-मुंबई के फेरे बढ़ाए जाने से विन्ध्य क्षेत्र व आसपास के अन्य कोई शहरों से भारी संख्या में मुंबई आने-जाने वाले यात्री लाभान्वित होंगे वहीं रीवा – इंदौर के फेरे बढ़ाए जाने से हमेशा वेटिंग में चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस पर भी दबाव कम होगा।
बैठक पमरे के सीनियर डीसीएम श्री विश्व रंजन ने आश्वस्त करते हुए कहा कि रीवा-मुंबई एवं रीवा-इंदौर को नियमित करने का प्रस्ताव डी.आर.एम. कार्यालय द्वारा मंडल के समय सारिणी एजेंडा 2023 में सम्मिलित कर मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए और अधिक उन्नत बनाया जाएगा साथ ही प्लेटफार्म के मांग 4-5 हेतु लिफ्ट अंब्रेला वर्क स्वीकृत किया गया है। तथा प्लेटफार्म क्रं. 1 पर भी शीघ्र लिफ्ट लगाई जावेगी।
