सामाजिक सेवा में नव दिशा निर्धारण करने वाली सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संस्थापक सदस्य वआर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सिम्स से पास आउट युवा डाॅक्टर योगेश कन्नीजे ने भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाई जा रही आयुष्मान भव: प्रोजेक्ट से प्रभावित हो अपनी देहदान का संकल्प कर समाज को सेवा की एक नई राह दिखाई ~ सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह देहदान के संकल्प के साथ साथ अंगदान प्रक्रिया भी है और इससे जरूरत मंद लोगो को शरीर के भिन्न भिन्न अंग यथा कार्निया , चमड़ी , cartilage , कार्डियो लेस , blood vessel , हड्डी आदि का पुनः प्रत्यारोपन संभव हैं ~ आर्ट ऑफ लिविंग के ड्रिस्ट्रिक्ट टीचर कोआर्डिनेटर धीरज श्रीवास्तव व वरिष्ठ प्रशिक्षक आशीष मिश्रा ने डा योगेश को बधाई देते हुए केंद्र सरकार की इस योजना को अत्यंत प्रभावी निरूपित किया।