सेन्ट्रल पंचायत के अंतर्गत वार्ड पंचायत सरकंडा की नई कार्यकारिणी की अध्यक्ष बनी माया मंगवानी संरकडा मे महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत अपने इष्ट देव झूलेलाल के सामने दीप प्रज्वलित कर कंचन रोहरा द्वारा भजन की प्रस्तुति द्वारा हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत की अध्यक्ष कविता मंगवानी एवं पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी मेहानी उपस्थित थी। सरकंडा महिला विंग की संरक्षक श्रीमती कौशल्या तीर्थनी सरला पमनानी एवं भारती पमनानी द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गई सरकंडा महिला विंग की अध्यक्ष रही सुलोचना चावला ने नई अध्यक्ष माया मंगवानी को शॉल पहनाकर नए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी नीतू खुशालानी द्वारा नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के नाम की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष माया मंगवानी उपाध्यक्ष शशि भारती रत्न गुरवानी गीता चंदानी सचिव् प्रिया पमनानी, कोषाध्यक्ष विनीता चिमनानी, स्नेहा पमनानी संस्कृततिक सचिव नैना पमनानी कंचन टेक्चंदानी सपना कारडा मनोनीत किए गए। अध्यक्ष सुलोचना चावला ने आभार व्यक्त किया एवं नई अध्यक्ष माया मंगवानी ने विश्वास दिलाया कि संगठन में सभी मिलकर कार्य करेंगें एवं महिलाओं को सशक्त बनाने एवं अपने समाज को ऊंचा उठाने का कार्य पुरी निष्ठा पूर्वक करेंगे।