विजय दुसेजा/बिलासपुर : बिलासपुर नगर के लोकप्रिय ,हंसमुख, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी विधायक पद हेतु पुनः कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शैलेश पांडे चुनाव प्रचार में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं लोगों से डोर टू डोर मुलाकात कर रहे हैं हर समाज के लोगों के बीच पहुंच रहे हैं एवं पिछले 5 सालों में अपने द्वारा किए गए जनहित व , करोना काल मे किए कार्यों के साथ नगर में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा दे रहे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दे रहे हैं। मिलनसार हसमुख हमारे नगर के विधायक श्री शैलेश पांडे जी को लोगों का भरपूर प्यार आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा है इसी कड़ी में पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा विंग के सदस्यों से एक मुलाकात एवं चर्चा के लिए एक बैठक श्री मोटूमल भीमनानी (युवा सदन) सिंधी धर्मशाला गोल बाजार में आयोजित की गई बैठक के प्रारंभ में इस्ट देव भगवान सांई झूलेलाल जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की गई।
बैठक में उपस्थित युवा विंग के भारी संख्या में उपस्थित सदस्यों एवं समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा माननीय शैलेश पांडे जी का फूलों की माला पहनकर स्वागत किया गया एवं समाज के वरिष्ठजनो ने अपने उध्बोधन में कहा कि बड़े खुशी की बात है कि हमें ऐसा व्यक्ति विधायक के रुप में मिला जिन्होने बिलासपुर के विकास के लिए बहुत अच्छा कार्य किया है एवं सभी धर्म एवं सभी समाज के साथ साथ हर वर्ग के लोगों के लिए शानदार कार्य किया है। उन्होंने एक विधायक बनकर नहीं बल्कि एक भाई बनकर एक परिवार का सदस्य बनकर हर किसी के सुख-दुख में भागीदारी निभाई है और ऐसा व्यक्ति आज हमसे मिलने आया है यह हमारे लिए खुशी की बात है इस अवसर पर शैलेश पांडे जी ने कहा कि मैंने कभी भी अपने आप को विधायक नहीं समझा बल्कि बिलासपुर का बेटा हूं वह आप लोगों का सेवक हूं मैं सिंधी समाज के लोगों को अपना परिवार मानता हूं और जितना प्यार मुझे सिंधी समाज ने दिया है
उसके लिए मैं उनका आभारी हूं हर छोटे से छोटे कार्यक्रम में मुझे उन्होंने बाकायदा निमंत्रण दिया मुझे बुलाया अपना प्यार दिया सम्मान दिया मैंने भी कहीं पर भी कभी भी विधायक बनकर कोई काम नहीं किया बल्कि परिवार का सदस्य बनकर एक मित्र बनकर भाई बनकर कार्य किया हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूं हर मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी जब भी उन्होंने मुझे याद किया मैं उनके साथ था और आज भी हूं और कल भी रहूंगा चाहे वह करोना काल का समय हो चाहे वह अन्य कोई समस्या हो हमेशा उनके साथ रहा वैसे भी सिंधी समुदाय व्यापारी और उद्योग जगत से जुड़ा हुआ समाज है और विकास में सिंधी समाज का योगदान भी बहुत महत्वपूर्ण है अगर उद्योग और व्यापार ना हो तो विकास अधूरा होता है तो बिलासपुर का विकास में भी सिंधी समाज का बहुत बड़ा योगदान है 5 सालों में जितना हो सका मैंने बिलासपुर को संवारने की कोशिश की है और बहुत कुछ और करना बाकी है उसके लिए मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए वह प्यार चाहिए और आपका कीमती वोट चाहिए
जिसकी ताकत के बदौलत में बिलासपुर को एक नई विकास की राह पर ले जाऊं जो बड़े-बड़े महानगरों में है वह सब फैसिलिटी बिलासपुर के लोगों को भी मिलनी चाहिए हर वर्ग के लोगों को मिलनी चाहिए । आगे भी मुझे बहुत सारा कार्य करना है इसके लिए जरूरी है कि आप सभी 17 नवंबर 2023 को मतदान जरूर करें वह अपने आसपास पड़ोस वालों रिश्तेदारों दोस्त यारों सभी को कहें कि मतदान जरूर करना है बिलासपुर के विकास के लिए करना है आपका कीमती वोट और आपका आशीर्वाद आपके भाई को चाहिए आशा है कि मुझे आपका स्नेह आशीर्वाद एवं वोट जरूर मिलेगा ताकि आपके अधूरे सपनों को मैं पूरा कर सकूं। उन्होंने कहा कि अगर बिलासपुर के विकास एवं सिंधी समाज के हित लिए मुझे अगर प्रधानमंत्री से भी लड़ाई लड़नी पड़ी तो भी मैं सदैव तैयार रहूंगा।
बैठक का मंच संचालन नीरज जज्ञासी ने किया आभार व्यक्त सुनील आहूजा ने किया
इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में युवा वह वरिष्ठ जन उपस्थित थे जिनमें प्रमुख हैं एल्डरमेंन, श्याम लालचंदानी, , पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कॉलोनी के अध्यक्ष राम लालचांदनी, कांग्रेस पार्टी रेलवे क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष मोती थावरानी, मनीष लाहोरानी, श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश भागवानी पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा विंग के अध्यक्ष अजय भीमनानी, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन व्यापार विहार के अध्यक्ष विनोद मेघानी उमेश भावनानी, मुरली वाघवानी, पत्रकार राजू कलवानी, हरिकिशन गंगवानी, विजय दुसेजा, मनीष मुलचंदानी, विनोद लालचंदानी, ब्रह्मानंद सिदारा विजय छुघानी नितेश रामानी विकास खटवानी बंटी पमनानी अजय टहलयानी रवि प्रीतवानी,
मनोज उभरानी बलराम नागदेव मनु भाई कमलेश वाधवानी
एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे