सुहिणी सोच संस्था द्वारा पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ इतिहास पर आधारित “धूणेश्वर मूवी “का प्रसारण का प्रायोजन किया गया है। यह फिल्म पूज्य शदाणी दरबार के इतिहास के तीन सौ वर्ष प्राचीन पीठ के संतो के अमर गाथा पर आधारित है।इसका प्रसारण 7 नवंबर को मंगलवार को शाम 7 बजे से कलर्स मॉल में रहेगा जो की सुहिणी सोच संस्था की तरफ से निःशुल्क रहेगा। फिल्म का प्रसारण पूज्य शदाणी दरबार के संत श्री युधिष्ठिर लाल जी एवम पूजनीय दीपिका भाभी मां के उपस्तिथि वा सानिध्य में आरंभ होगा। संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी अध्यक्ष करिश्मा कमलानी एवम सचिव दीक्षा बुधवानी ने जानकारी दी की इस कार्यक्रम के प्रयोजन में तारवानी परिवार भी उनके साथ शामिल है वो है भीमनदास तारवानी,राजकुमार तारवानी,उत्तमचंद तारवानी, सीए चेतन तारवानी, सीए दिनेश तारवानी,राकेश तारवानी,विनोद तारवानी,निलेश तारवानी,कपिल तारवानी,विजय तारवानी,अजय तारवानी,देवेंद्र तारवानी,शंकर तारवानी और सोमेश तारवानी ।इस फिल्म के प्रसारण की व्यवस्था में संस्था के सदस्य संगीता पुरी,मुस्कान लालवानी ,हर्षा सिहानी और पूर्व अध्यक्ष विद्या गंगवानी की विशेष भूमिका रहेगी।