छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को पूरे 23 वर्ष हो गए लेकिन जितना विकास राजधानी रायपुर में हुआ है उतना विकास न्यायधानी बिलासपुर में नही हुआ है ये कहना है परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के युवा प्रत्याशी अमर कुमार रुपानी का उन्होंने आगे कहा कि रायपुर में चौड़ी सड़कें,ओवरब्रिज, सौंदरीकारण, बिजनेस के मामले में जितना रायपुर का विकास हुआ है उतना बिलासपुर का नही हो पाया है । यहां के जन प्रतिनिधियों ने बिलासपुर शहर के लिए कुछ नहीं किया।बेरोजगारी से युवा परेशान है काम नही मिलने पर नशे की ओर अग्रसर है आज जहा ताहा नशे का कारोबार फैला हुआ है ऐसे में बिलासपुर शहर कैसे तरक्की करेगा अतः बिलासपुर विधानसभा के युवा प्रत्याशी अमर रुपानी में शहरवासियों से उनके अपना प्रतिनिधि चुनने का आग्रह किया ताकि बिलासपुर शहर का विकास सुलभ हो सके।