खंडवा। आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शारीरिक शक्ति संग्रह करने में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इसमें सूर्य की किरणों एवं चन्द्र किरणों का पृथ्वी पर पडऩे वाला प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। इसीलिए कार्तिक में सुबह उठकर स्नान करना भगवान का स्मरण करना शुभ माना गया है। यह बात कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली मनाने का महत्व, दीपावली की व्रत कथा, पौराणिक कहानी के माध्यम से सविस्तार वर्णन करते हुए जूनियर एलआईजी किशोर नगर स्थित भगवत कृपा भवन के समीप सम्पूर्ण कार्तिक मास में चल रही कार्तिक महात्म्य कथा एवं कार्तिक स्नान के महत्व की कहानी श्रवण के दौरान उपस्थित क्षेत्र की मातृशक्ति, श्रद्धालुओं को श्रीमती कुमकुम उपाध्याय द्वारा कार्तिक मास महात्म्य कथा का वाचन करतें हुये बतायी। यह जानकारी देते हुए किशोर नगर रहवासी संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से कई महिलाएं व भक्तगण कथा श्रवण एवं आरती के लिये पहुंच रहे हैं।
वही तुलसी माता, भगवान श्री हरि विष्णुजी एवं भगवान बाल गोपाल श्रीकृष्ण जी के सुंदर मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। दीपावली के शुभ मौके पर कार्तिक सोमवती अमावस्या होने से कई श्रदालुओं ने सुबह कथा आरती में शामिल होकर तुलसी माता, भगवान शालिग्राम के दर्शन कर कथा का श्रवण किया। कथा का वाचन संपूर्ण मास प्रतिदिन प्रातः 5 से 6 बजे तक मातृशक्ति श्रीमती कुमकुम उपाध्यक्ष द्वारा हो रहा हैं। कथा श्रवण के दौरान नीलम मेहरा, पंजिता गाठे, नेहा, ज्योति मंगवानी, आरती, कनक चितोडे, वंदना राठौर, हेमंत मंगवानी, अंजुला चितोडे, निर्मल मंगवानी, खुशी वाध, शिवांश लाड, ऐनी, महक, मिली आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुजन उपस्थित हो रहे हैं।