रायपुर : कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है, इसलिए 27 नवंबर को ही सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी जयंती मनाई जाएगी। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में श्री गुरुनानक दरबार पल्लवी विहार डी डी यू नगर श्री गुरु नानक देव साहिब जी महाराज जी का प्रकाश पर्व सोमवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।
सुबह 11 बजे से 51 पाठ श्री सुखमनी साहेब जी का पुरी संगत द्वारा मिलकर किया जायेगा।
उसके बाद 12 बजे से शबद कीर्तन का आयोजन रहेगा। दोपहर 1:30 बजे भोग साहिब होगा।
दोपहर में 2:30 बजे लंगर प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
उपरोक्त समस्त कार्यक्रम में श्रद्धालु शामिल होकर सभी कार्यक्रमों का आनंद ले सकते है।