सिंधी गीत गायन और सिंधी गीतों पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता सिंधु आईडल का आयोजन किया गया ।यह आयोजन मध्य प्रदेश के सतना के टाउन हॉल में संपन्न हुआ इसमें , छत्तीसगढ बिलासपुर के अलावा मध्यप्रदेश के कई स्थानों से पन्ना , मैहर ,बालाघाट एवं जबलपुर बिलासपुर से बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए न केवल गायन बल्कि नृत्य में भी प्रतिभागियों ने बाजी मारी इस आयोजन का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को उभारना व सिंधी भाषा संस्कृति को बढ़ावा देना है प्रतिवर्ष की तरह या आयोजन इस वर्ष भी प्रसिद्धि के मुकाम पर रहा ।
विनीता भावनानी के मार्गदर्शन में 20 सदस्यों की टीम गई जिसमे प्रथम रही
आकांक्षा वाधवानी,नैंसी लाल,एकता पोपटानी,
साक्षी थदानी, खुशी तोलवानी, कुसुम लालचंदानी,
भूमिका पृथयानी,
द्वितीय-दीपिका चावला,तृषा गोदवानी,खुशी पमनानी,वंशिका पमनानी,आशना आहूजा रही , एकल नृत्य में दीपिका चावला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संत कंवर राम पर अपनी प्रस्तुति देकर सबको भाव विभोर कर दिया।
गरिमा शहानी सुपर सीनियर गायन में तीसरा
सीनियर एकल डांस में दूसरा
सीनियर युगल नृत्य में रेखा आहूजा एम गरिमा शहानी
किरण तोलानी सुपर सीनियर गायन ग्रुप में प्रोत्साहन पुरुस्कार से सम्मानित हुई , इनके अलावा गायन में कविता चावला चक्कर भाटा एवं आदित्य शाहनी की भी प्रस्तुतियों को सराहा गया, एवं सिंधु आइडल 2024 का खिताब गायन में रीवा से गौरी कटारिया एवं नृत्य में बिलासपुर आकांक्षा वाधवानी ग्रुप को प्राप्त हुआ जिसमें स्मृति चिन्ह के साथ-साथ कई सारे उपहार प्रमाण पत्र एवं नगद 16100 रुपए प्राप्त हुए,
जज की भूमिका अहम रही जिसमे नारी लच्छावानी (भोपाल) , दिलीप लालवानी (भोपाल) सीबी .डी रूपलानी (रीवा), श्री बंदी खत्री कबीर (रायपुर) उर्वी आहूजा (बिलासपुर) अतिथि रहे।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती विनीता भावनानी बिलासपुर, श्री प्रेम सावलानी फिल्मकार भोपाल
व अतिथि शकुंतला मंगलानी, पार्वती देवी वसानी, जमुना देवी साबवानी,रेखा आसरानी,राजकुमारी टेकचंदानी,ममता गेलानी,शांति देवी जवाहरानी,मीरा खुबचंदानी,सीमा देवी छुट्टानी,कृष्णा पंजवानी आदि रहे
आयोजन की समाज के लोगों ने काफी सरहाना की