खंडवा।। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय आंदोलन के पराक्रमी नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127 वीं जयंती को मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नेताजी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। यह जानकारी देते हुए निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेता जी की जिंदगी और देश के लिए उनका त्याग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायक विचार आज भी युवाओं को उतना ही प्रेरित करती हैं जितना कि आजादी के आंदोलन के दौरान करती थीं।
पूर्व डीएसपी आनंद तोमर ने कहा कि एक बार उन्होंने रंगों में कहा था कि तुम खुद की ताकत पर अगर भरोसा करो तो हर काम संभव है। जबकि दूसरों से ली गई ताकतें उधार की होती हैं जो घातक साबित हो सकती है। देवेंद्र जैन ने कहा कि इनका नारा करो या मरो एवं तुम मुझे खुन दो मैं तुम्हें आजादी दुंगा। सुभाष चंद्र बोस लोगों को यह प्रेरणा देते थे कि याद रखो अगर तुम अन्याय सह रहे हो, अपराध देख रहे हो या गलत के साथ समझौता कर रहे हो तो यह सबसे बड़ा अपराध है। इस मौके पर प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, देवेंद्र जैन राधेश्याम शाक्य, एनके दवे, ओम पिल्लई, वैज्ञानिक आनंद बुंदेला, कमल नागपाल, त्रिलोक चौधरी, निर्मल मंगवानी, राजेश पोरपंथ, तारकेश्वर चौरे आदि सहित अनेक मंच सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की।