सतना/ अयोध्या में भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर की खुशी में सामाजिक संस्था जिए सिंध सेवा संगम महिला शाखा एवं युवा शाखा संयुक्त रूप से बिहारी चौक स्थित राम मन्दिर में 22 जनवरी को शाम 4 बजे प्रसाद वितरण कर इस पर्व की खुशियां मनाई
इस अवसर पर संस्था की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष भावना टेकवानी, वरिष्ठ समाजसेविका राखी होतचंदानी,सतना महिला शाखा की जिलाध्यक्ष सिमरन होतचंदानी, युवा शाखा की जिला अध्यक्ष रेशमा दूसेजा, जिए सिंध सेवा संगम की मुख्य शाखा के प्रदेश कोषाध्यक्ष घनश्याम मंघरानी, प्रदेश सचिव संजय आहुजा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे