बिलासा ताल के उस पार स्लम एरिया के मध्य में स्थित आनंद मार्ग शिक्षण संस्था के छात्र छात्राओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर उत्साह पूर्वक 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर ध्वजारोहण पश्चात् पिछड़ी बस्ती की उन श्रम शील महिलाओं को जो अल्प आय वर्ग की होने के बावजूद नित्य प्रति अपने बच्चो को शाला जाने हेतु प्रेरित करती है उन मातृ शक्तियो का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान करते हुए मुख्य अतिथि व अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय की पूर्व अध्यापिका नेहा आहुजा जी ने कहा कि ये मातृ शक्ति जो देश की आधी आबादी मानी जाती हैं इनका शिक्षा के प्रति जागरूक होना मजबूत होते लोकतंत्र का परिचायक है `~
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
इस वृहद गरिमामय आयोजन की सफलता के लिए समाज सेवी संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक माधव मुजुमदार ने शाला के शिक्षक गण , संचालक स्वामी चित्तप्रभानंद अवधूत , प्राचार्य राजेश गुप्ता को तथा पिछड़ी उपेक्षित बस्ती के इस स्कूल के मेधावी बच्चों को मैडल पहना कर सम्मानित करने के लिए समाज सेवी अनिल अग्रवाल , आर्ट ऑफ लिविंग के साधक भरत आडवाणी , हंगर फ्री बिलासपुर के सहयोगी मनोज सरवानी, विकास घई , युवा बालीबाल