खंडवा। दीनदयालपुरम स्थित श्री नागलवाड़ी भीलटदेव बाबा मंदिर का 26 वां स्थापना दिवस नगरवासियों की उपस्थिति में श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। यह जानकारी देते हुए मंदिर प्रमुख संतोष राठौर एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर प्रात:काल से ही बडी़ संख्या में श्रद्धालुओं का मंदिर में दर्शनार्थ तांता लगा रहा। प्रात: 10 बजे मंदिर परिसर में महर्षि गौतम नगर पुजारी पं. शंकरलाल वैष्णव द्वारा पूजन हवन यज्ञ संपन्न हुआ तत्पश्चात पांच आरतीयों के साथ भिलट देव जी की महाआरती की गई। दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारा में दूर-दूर से पधारे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दाल-बाफले, चावल, कडी, पापड एवं मिठाई की प्रसादी ग्रहण की। इस धार्मिक आयोजन में संदेश राठौर, मनोज कुलकर्णी, रामनारायण राठौर, दिनेश अग्रवाल, प्रवीण राठौर, निर्मल मंगवानी, राजेंद्र गीते, राजेश अग्रवाल, तरूण भावसार, चिन्टू राठौर, सुनील सोनी, अंकित कराहे, कालोनी वासियों एवं राठौर परिवार आदि सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग प्राप्त हुआ।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs