सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा कन्या छात्रावास पुरानी बस्ती कोटा में छात्राओं की सुविधा हेतु वाटर टैंक और सेनेटरी पाइप लाइन पुननिर्माण तथा चाकलेट बिस्किट व सेनेटरी पैड वितरण के साथ साथ प्रतिभा शाली बच्चों को मैडल पहना कर व शाला स्टॉफ को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित करते हुऐ संस्था की संयोजिका रेखा आहुजा ने कहा कि कण कण में चल अचल में परमात्मा का वास है इसीलिए नर सेवा को नारायण सेवा का दर्जा दिया गया है ~ इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं द्वारा मां सरस्वती के श्री चरणों में पुष्पगुच्छ अर्पित कर स्वागत गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ~ इस भाव भीने प्रेरक आयोजन के लिए संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी ने कार्यक्रम समन्वयक शिक्षक नारायण नायक , छात्रावास अधीक्षिका रेखा सिंग मरकाम व संस्था की सदस्या सिमरन तलरेजा , रजनी मलघानी मंजू राजेश तथा सहयोगी श्री श्रीचंद गुरनानी , ज्योति गुरनानी , विकास सुल्तानिया , अंजू श्रीवास्तव (उपभोक्ता फोरम) माधव मुजुमदार , लालचंद चागलानी , राहुल सिदारा , मुक्ता तिल्दा , शकुंतला अग्रवाल, रेनू मूंदड़ा , मुकेश शाह बड़ौदा व मनोज सरवानी के प्रति आभार व्यक्त किया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y