समाजसेवी प्रतिष्ठित व्यवसायी इंद्रजीत गंगवानी की धर्मपत्नी श्रीमती आशा गंगवानी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र विजय गंगवानी व बहु प्रिया गंगवानी के द्वारा बस स्टैंड स्थित राम रसोई में जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन कराया गया कार्यक्रम की शुरूआत भगवान बजरंगबली व स्वर्गीय श्रीमती आशा गंगवानी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रजवलित करके की गई सभी जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन परोसकर दाल चावल सब्जी अचार बैठाकर आराम से खिलाया गया इस अवसर पर विजय गंगवानी ने कहा कि आज उनकी माता जी की प्रथम पुण्यतिथि है इसलिए आज हम यहां पहुंचे हैं व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन की सेवा दे रहे हैं और इस कार्य की प्रेरणा हमें ममता मयी माँ कलावती दुसेजा फाउंडेशन से मिली उनके द्वारा हमेशा सेवा के कार्य किए जाते हैं उनकी सेवाओं को प्रभावित हो कर हमारे मन में भी यह धारणा आई कि हम भी क्यों ना अपने माताजी के पुण्य तिथि पर जरूरतमंदों को भोजन कराएं और आज हम यहां आकर यह सेवा कर रहे
हैं
मानव सेवा ही माधव सेवा है
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
हमे बहुत अच्छा लग रहा है मन में
बहुत शांति की अनुभूति महसूस हो रही है और एक बात जैसा कि विजय दुसेजा अपनी माता जी के बारे में कहते हैं वह कहती थी
( सेवा ही परमो धर्म है)
और सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं यह बात बिल्कुल सही है और आज हमें वह महसूस भी हुई जब हम सेवा कर रहे थे जब जरूरत मंद लोग भोजन कर रहे थे उन्हें भोजन करते हुए देख हमारा मन प्रसन्न व बहुत आनंद महसूस हो रहा था जब वह भोजन करके शीतल जल पीकर हमें आशीर्वाद दिए ऐसा लगा कि हमारी माता जी हमें आकर प्यार कर रही है आज के इस पुनीत कार्य में पूज्य सिंधी पंचायत कशयप कॉलोनी के अध्यक्ष जगदीश जज्ञासी का भी विशेष सहयोग रहा
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y