राहुल गांधी ,यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए

विशेष संवाददाता हरिकिशन गंगवानी# सांसद राहुल गांधी ने आज बिलासपुर में कहा कि आज का चुनाव सामान्य चुनाव नही है बल्कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। दलितों, आदिवासी और पिछड़ों को मिल रहे आरक्षण को बचाने का चुनाव है। भाजपा, आरएसएस और मोदी इन सभी को खत्म करना चाहती है लेकिन मोदी तो क्या दुनिया की कोई भी ताकत भारतीय संविधान को खत्म नहीं कर सकता ।सोमवार को शाम 5 बजे सकरी में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आर एस एस के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए कहा कि ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है तो दूसरी ओर भाजपा है। भाजपा, आर एस एस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को फाड़ के फेंक देना चाहते है। बदल देना चाहते है। भाजपा चाहती है देश में 20- 22 अरबपति राज करें। लेकिन आप सब समझ ले कि संविधान केवल एक किताब नहीं है। ये गरीबों को अधिकार देता है, गरीबों की रक्षा करता है। आपकी जल, जंगल और जमीन को बचाता है। संविधान में से वोट निकला, संविधान में से रिजर्वेशन निकला, संविधान से ही आपके अधिकार आए। यदि इसे खत्म कर दिया जाएगा तो ये सभी चीजे भी उसके साथ खत्म हो जाएगी।