लेखराज मोटवानी : भारतीय सिन्धू सभा द्वारा आयोजित सिन्धू दर्शन यात्रा 2024 का शुभारंभ बीते रोज शनिवार को जम्मू से हुआ।इस अवसर पर 14 बसों में 450 यात्रियों के जत्थे को सेहरा वाले साईं ने भगवान श्री झूलेलाल जी की आराधना तथा पल्लव अरदास कर आशीर्वाद प्रदान किया तो वहीं सेहरा वाले साईं जी के साथ जम्मू कश्मीर प्रान्त सेवा प्रमुख एवं विभाग प्रचारक परमीत जी,भारत विकास परिषद-जम्मू कश्मीर प्रान्त के कार्याध्यक्ष राजेश गुप्ता ने धर्म ध्वजा फहराकर यात्रा को रवाना किया।इस अवसर पर भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वाधवानी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश लखवानी,भारतीय सिन्धू सभा की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी,भारत विकास परिषद पश्चिम क्षेत्र के मंत्री प्रफुल्ल गोस्वामी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र नाइक, भारतीय सिंन्धू सभा महाराष्ट्र के प्रदेश सचिव श्री दिनेश दोदानी श्री नमोज तलरेजा कांतिभाई पटेल,के साथ ही ग्वालियर के राजू बालानी, राज कूल,तपेश शर्मा, रितेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
गौरतलब है कि इस यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव तथा भारतीय सांस्कृतिक एकता के प्रतीक सिन्धू दर्शन महोत्सव का आयोजन लेह-लद्दाख स्थित सिन्धू नदी के तट पर 5 से 8 जून तक भारतीय सिन्धू सभा द्वारा किया जा रहा है।
यात्रा का समापन जम्मू मार्ग से 11 जून को तथा चंडीगढ़ मार्ग से 12 जून को होगा।