नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गुंजा मनोकानेश्वर मंदिर


किशोर नगर श्रीमद्भागवत चतुर्थ दिवस की कथा में मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

खण्डवा।। कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के भादों मास की अष्टमी को रोहणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।श्री कृष्ण का लालन-पालन नंदबाबा के घर मे हुआ था। इसलियें नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। तुलसी के पत्तों को न तोड़ने एवं जल न चढ़ाने के लिए सिर्फ रविवार और ग्यारस के दिन का प्रावधान है। उक्त उदगार शनिवार को किशोर नगर में चल रही श्राद्ध मोक्ष श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस व्यासपीठ पर विराजित पूज्य पं मनोज उपाध्याय ने व्यक्त करते हुए कहे। समिति के मीडिया प्रभारी निर्मल मंगवानी ने बताया कि किशोर नगर रहवासी संघ एवं श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति, मनोकामनेश्वर महिला मंडल एवं महादेव जी सेवा समिति के पं प्रेमनारायण तिवारी,  शिवनारायण लाड़, गौरव चौहान, श्री राम कुशवाहा और महिला मंडल अध्यक्ष निशा दुबे ने व्यासपीठ का विधि विधान से पूजन किया। पं मनोज उपाध्याय ने कृष्ण जन्म के साथ ही मत्स्य अवतार, गजेंद्र मोक्ष, राम जन्म कथा, नानी बाई का मायरा, भगवान नरसिंह की कथा का श्रवण कराया। भक्त प्रहलाद भक्ति की कथा एवं हिरण्यकश्यप का वध का व्रतांत सुनाया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान नंदघर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से मनोकामनेश्वर मंदिर गूंज उठा। वहीं इस मौके पर अनेक सुंदर संगीतमय गीतों की प्रस्तुति पर भक्तगण जमकर झूमे। कथा में सुनील सोमानी, मनोहर चंदानी,हीरालाल पटेल, देवाशीष साकल्ले, पं. राम उपाध्याय, राजेंद्र चौरे, भरत व्यास, कुसूम तिवारी, गायत्री व्यास, जानकी अग्रवाल, किरन दुबें, कुशवाह भाभी, माया राठौर, सुनिता चौरे एवं पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन शामिल थें।