धमतरी।इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी जिला शाखा धमतरी में अध्यक्ष एवं कलेक्टर नम्रता गांधी के आदेशानुसार 20 नवंबर को कलेक्टर आफिस, सभा कक्ष धमतरी में जिला प्रबंध समिति का निर्वाचन हेतु साधारण सभा का बैठक आयोजित की गई। बैठक में संरक्षक सदस्य, उपसंरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्यगण उपस्थित हुए । प्रबंध समिति के निर्वाचन कार्य में निर्वाचन अधिकारी के रूप में डाॅ.यू.एल.कौशिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सचिव रेडक्राॅस सोसायटी धमतरी अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर बी.एल.मरकाम डाॅ.आदित्य सिन्हा ने संपन्न करवाया । प्रबंध समिति में डाॅ.प्रदीप कुमार साहू, श्रीमती प्राप्ति वासानी, शिवा प्रधान, अवधराम साहू, लोकेश बाघमार, चमन लाल साहू, डाॅ.सरिता दोशी, कामिनी कौशिक, खोमन साहू, प्रेमशंकर चैबे, हेमराज सोनी, खुबलाल साहू, डाॅ गणेश प्रसाद साहू, गुरूशरण साहू, श्रीमती ज्योति जैन, श्रद्धानंद साहू, देवनाथ साहू, गेवाराम नेताम, विजय जसूजा, हरख जैन, आकाश गिरी गोस्वामी, होमेश्वर प्रसाद चन्द्राकर निर्वाचित हुए । तत्पश्चात् प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती प्राप्ति वाशानी चेयरमैन, शिवकुमार प्रधान वाईस चेयरमैन, अवधराम साहू कोषाध्यक्ष एवं डाॅ.प्रदीप कुमार साहू को राज्य प्रबंध समिति हेतु प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए । निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को रेडक्राॅस के सिद्धांतों को पालन करने के लिए शपथ दिलाया गया। निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से शांति पूर्वक संपन्न हुआ । इस आयोजन में राजकुमार सिन्हा, मनीष साहू, दीप्ती परदेशी ,जुनैद भारती का योगदान सराहनीय रहा।
वृहद स्तर पर होंगे कई कार्य: प्राप्ती ,
इस संबंध में चेयरमैन प्राप्ती वाशानी ने बताया कि रेडक्रॉस संस्था द्वारा अब वृहद स्तर पर कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधि दूसरे राज्यों में भी ले जाकर गतिविधियों से अवगत होंगे। इसके अलावा बड़े स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा,बाहर से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। वाईस चेयरमेन शिवा प्रधान ने बताया कि जो सर्व सुविधायुक्त एंबुलेंस की मांग की गई थी, उसे फिर से मांग की जाएगी। रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन समय-समय पर आयोजित कराकर जरूरतमंदों को मदद दी जाएगी।
