मैहर – नववर्ष में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले पर्व पर तीर्थ यात्रियों के हितार्थ धार्मिक नगरी मैहर में भी महाकुंभ मेला स्पेशल सभी ट्रेनों का स्थानक दिया जाए एवं मैहर स्टेशन में नहीं रुकने वाली प्रमुख मार्गो की प्रमुख यात्री ट्रेनों का भी अस्थाई स्थानक दिया जाए एवं महाकुंभ पर्व के पूर्व मैहर स्टेशन में नवनिर्मित स्वचालित सीढ़ी को भी विधिवत प्रारंभ करने की मांग मंडल रेल सलाहकार समिति सदस्य समाज सेवी भाई बलराम जगयासी ने वरिष्ठ रेल प्रशासन जबलपुर सांसद सतना श्री गणेश सिंह जी विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी जी से प्रेषित पत्रों के माध्यम से विंध्य क्षेत्र वासियों के हितार्थ रीवा से अम्बिकापुर नईं इन्टरसिटी ट्रेन चलाने की एवं पूर्व में चलने वाली जबलपुर हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन वाया मैहर सतना चित्रकूट मार्ग से चलने वाली ट्रेन को पुनः प्रारंभ करने मांग की है ।
