शरीर के प्रकृति अनुसार ही दिनचर्या, आहार तय होना चाहिए: डा. मीनू खरे
शरीर के साथ मन की प्रकृति का भी रखें ध्यान – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी
बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से डा. मीनू खरे एवं बीएएमएस के विद्यार्थियों द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये प्रकृति परीक्षण ऐप की जानकारी दी गई। डा.. मीनू खरे ने कहा कि खानपान, व्यायाम, उपचार शरीर की प्रकृति के उपर निर्भर करता है। अलग-अलग प्रकृति के व्यक्तियों के उपचार के तरीके भी भिन्न होते है। अपने शरीर की प्रकृति जानने के लिये आयुष मंत्रालय द्वारा प्रकृति परीक्षण ऐप तैयार किया गया है, जिसमे 25 दिसंबर तक जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते है। उनकी टीम द्वारा जिज्ञासुओं के मोबाइल मे ऐप डाउनलोड कर पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की।
बीके मंजू दीदी ने कहा कि शरीर की प्रकृति के साथ मन की प्रकृति का भी ध्यान रखना चाहिए। मन परमात्मा के स्नेह मे लीन रहे तो मन निश्चिन्त रहती है क्योंकि विजय निश्चित होती है।
बीके मंजू ने डा. मीनू खरे की टीम का आभार व्यक्त किया। सभी को भोग वितरित किया गया।
