रायपुर : दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत महामाया वार्ड के पूर्व पार्षद सालिक सिंह ठाकुर का जन्मदिवस सहयोग एक सामाजिक संस्था द्वारा भगवान झूलेलाल मंदिर राधास्वामी नगर में मनाया गया, जिसमें “सहयोग” संस्था के सदस्य और पूज्य सिन्धी पंचायत राधास्वामी नगर के समस्त पदाधिकारी ने मिलकर उनका जन्मदिवस मनाया और उनको अपनी तरफ से बधाइयाँ दी, झूलेलाल मंदिर में सालिक सिंह द्वारा केक काटा गया, तत्पश्चात उन्होंने भगवान झूलेलाल पर पिताम्बर ओढ़ाकर आशीर्वाद भी लिया, तत्पश्चात सभी ने एक साथ बैठकर स्वल्पाहार का आनंद लिया और आगामी चुनावों को लेकर आपस में चर्चा की गई, जिसमें सभी ने एक स्वर में सालिक सिंह का समर्थन करने की बात कही। इस अवसर पर “सहयोग” संस्था अपनी शुभकामनायें दी। उक्त कार्यक्रम में राधास्वामी नगर सिन्धी पंचायत के मुखी चंदर देवानी, महामंत्री मनोहर डेंगवानी, कोषाध्यक्ष कन्हैया खेमानी, विष्णु नागवानी, रितेश वाधवा, अनिल डेंगवानी, जीतेश डोडवानी, विजय डेंगवानी, राहुल इसरानी, लक्ष्मण लेडवानी, अनिल जगवानी, विजय देवानी, सुंदरदास देवानी, चंदीराम, दीपेश डेंगवानी, मनीष कुमार रोहरा सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुये।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y