

रतनपुर बेलगहना मार्ग पर स्थित ग्राम *तिलकडीह* मे सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा ग्रामीण छात्र छात्राओं में स्वेटर व गरम कपड़े कॉपी पेन तथा बुजुर्गो में कंबल और माताओं बहनों को साड़ीया , आंगन बाड़ी के बच्चो में केक बिस्किट खिलौने का वितरण किया गया इस कार्यक्रम की प्रेरणा पुंज संस्था की संयोजिका रेखा आहुजा जी ने कहा कि कोई बच्चा कंपकंपाती ठंड में स्वेटर के कारण अथवा सामान्य परिस्थितियों में ड्रेस या कॉपी पुस्तक के अभाव में स्कूली शिक्षा से वंचित न हो जाए इसके लिए संस्था अनवरत जागरूकता अभियान चलाती रहती है इसी तारतम्य में संस्था ने शहर के संवेदन शील नागरिक बंधुओ यथा बिलासपुर उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा बीमा अभिकर्ता रेनू मूंदड़ा, श्री कृष्णा जी,गृहणी आर्वी छाबड़ा उद्योग पति मुकेश पमनानी , युवा व्यवसायी सुनील तोलानी , बंटी पंजवानी , भावना पोपटानी, अशोक जी द्वारा प्रदत्त उपरोक्त शैक्षणिक उपहार सामग्री को संस्था से आए सदस्यों रूपल चांदवानी , पूनम बजाज व दीपा टहिल्यानी द्वारा वितरित किया गया इस भाव भिने कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने रत्ना यादव , शिक्षक नारायण नायक तथा कार्यक्रम संयोजन कर्ता रेखा आहुजा जी के प्रति आभार व्यक्त किया।