रायपुर : बढ़ती ठण्ड के बीच गरीबों के लिये देवदूत बनकर उभर रहे है सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्यगण। बढ़ती ठण्ड में गरीबों को कोई पूछने वाला नहीं है, कई गरीब लोगों के पास ठण्ड से बचने का कोई साधन भी नहीं है और कई ऐसे भी गरीब है जो अपने लिये कम्बल खरीद पाने में सक्षम भी नहीं है, वहीँ प्रतिवर्ष सड़कों के किनारे सोने वाले गरीब तबके के लोग, ठिठुरती ठण्ड में मौत के शिकार भी हो जाते है, ऐसे में सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया लोगों के लिये देवदूत बनकर उभर रहे है। संस्था द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्टाल लगाकर गरीब जरूरतमंद लोगों को कड़कती ठण्ड में मुफ्त कम्बलों का वितरण कर उन्हें बड़ी राहत पहुंचा रहे है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
ऐसे ही कम्बल वितरण का भव्य आयोजन सिंधी काउंसिल इंडिया ने पुराना राजेंद्र नगर में की गरीब बस्तियों में किया। इस सेवाकार्य को लेकर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों सभी को कंबल वितरित किया गया। जिस भी जरूरतमंद को कंबल मिला, उसके चेहरे पर ख़ुशी की लहर झलक गई। यह कार्यक्रम डॉ. एन डी गजवानी की क्लीनिक के पास रखा गया, जहाँ नि:शुल्क कम्बल वितरित किये गये। यह सभी कम्बल दानस्वरूप स्व. कांतादेवी जसवानी, स्व. हरीराम तलरेजा, स्व. मोहनलाल तलरेजा, स्व. शंकरलाल रामनानी, स्व. हरीराम सिदारा की स्मृति में कंबल उपलब्ध करवाये गए। इस शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, डॉ. एन डी गजवानी, सुनील कुकरेजा, सुमीत आठवानी धनेश मटलानी, मुखी चंदर देवानी, महेश खिलनानी, आकाश बजाज की सक्रिय भागीदारी रही।
