रायपुर : ठण्ड में ठिठुरते हुये सडक किनारे सोये हुये गरीबों को कम्बल मिल जाये तो इससे बेहतर पुन्य क्या हो सकता है, ऐसे ही जरूरतमंद लोगों को लगातार सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया लगातार कम्बल बाँट रही है। इसी श्रृंखला को जोड़ते हुये सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने नि:शुल्क कंबल वितरण के दूसरे दिन अर्जुन नगर घड़ी चौक में कंबल वितरण किया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया ठंड के मौसम में हमारी कोशिश है कोई भी व्यक्ति ठंड में न सोए इसी महाअभियान में सात दिन तक कंबल वितरित किया जायेगा।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अर्जून नगर में कम्बल वितरण के दौरान जैसे ही बुजुर्ग महिला बच्चे युवा सभी को बड़ी संख्या में कंबल वितरण किया गया तो उन्होंने काफी ख़ुशी जताई। जब बुजुर्ग महिला के हाथ में कंबल दिए तो उन्होंने कहा इतने साल हो गए अर्जुन नगर में किसी ने आकर मुझे कंबल नहीं दिया। आप को में लंबी आयु का आशीर्वाद देती हु ऐसे ही सभी के चेहरे खिलखिला उठे। कंबल मिलते ही स्व. कांता देवी जसवानी, स्व., हरीराम तलरेजा, स्व. मोहनलाल तलरेजा, स्व. शंकरलाल रामनानी, स्व. हरीराम सिदारा की स्मृति में कंबल वितरण किया जा रहा है इस अवसर पर सिंधी काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, चेयरमैन संजय रहेजा, महामंत्री सुनील कुकरेजा, धनेश अठवानी, चंदर देवानी, आकाश बजाज, कमल सोनवानी, शिवा, अन्ना, पूजा गुप्ता की सक्रिय भागीदारी रही।
आगामी कार्यक्रम :

राधास्वामी नगर झूलेलाल मंदिर में भी 20 दिसंबर को गरीबों को कम्बलों का वितरण किया जायेगा। इस हेतु सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्यों ने जानकारी दी है, इस अवसर पर राधास्वामी नगर सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष चंदर देवानी सहित सभी सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे।