शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे युवा दिवस पर विशेष उद्बोधन

बिलासपुर : शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर मे स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा दिवस पर पूरे विश्व के लिये उनके योगदान को याद किया गया। बीके मंजू ने कहा कि ब्रह्मचर्य एवं आध्यात्म की शक्ति का पूरे विश्व को महसूस कराने का कार्य स्वामीजी ने किया। आज के युवा पवित्रता की शक्ति को पहचानकर जीवन मे धारण करे तो भारत को विश्वगुरू बनने देर नही लगेगी। अपवित्रता मनबुद्धि को लक्ष्य पर एकाग्र होने नही देती। आज के युवाओ की सबषे बडी समस्या लक्ष्यहीनती की है। इसके बाद की समस्या मोबाइल इंटरनेट का अनावश्यक प्रयोग है। कामुकता और क्रोध को बढ़ाने मे मोबाइल का अहम् किरदार है। लेकिन जो युवा इन व्यसनो को दरकिनार कर लक्ष्य पर एकाग्रचित होकर आगे बढ़ रहे है, उन्हें सफलता अवश्य मिल रही है।

आगे कहा कि संपूर्ण पवित्रता बहुत ऊंची अवस्था है। संकल्प मात्र भी अपवित्रता छू न सके तो अवस्था फरिश्ता जैसी बन सकती है। ब्रह्मा बाबा इस अवस्था का अनुभव स्वयं भी करते थे और जो भी उनके समीप आते उन्हें भी इस अवस्था का अनुभव कराते थे।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y