बिलासपुर! सिंधी एकता दिवस के अवसर पर चकरभाटा कैंम्प में थल्दा दरबार बड़ौदा बडौदा (गुजरात) के शिरोमणि संत स्वामी वासदेव साहब जी की प्रवचन एवं अखंड पाठशाला भजन कीर्तन का आयोजन में बिलासपुर सिंधी युवक समिति के पदाधिकारीयों का सम्मान किया गया। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार एकता और सामाजिक समरसता का संदेश – सिंधी एकता दिवस के अवसर पर पूज्य सिंधी जनरल पंचायत चकरभाठा कैंम्प में संत शिरोमणि स्वामी वासदेव साहिब एवं परम पूजनीय संत शिरोमणि स्वामी सुंदरदास साहिब जी का प्रवचन एवं अखंड पाठ साहब ,भजन कीर्तन का भव्य आयोजन संपन्न के दौरान बिलासपुर सिंधी युवक समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया इस दौरान समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज ने कहा कि सिंधी एकता दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो सिंधी समुदाय के लोगों को एकजुट करने और उनकी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी ने कहां कि
यह दिवस सिंधी समुदाय के लोगों को अपनी एकता और सामाजिक समरसता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। तत्पश्चात समिति के सदस्यों ने श्री लाल साई झूलेलाल की अरदास कर संतों का आशीर्वाद लिया एवं प्रभु भंडारा का प्रसाद चखा। इस अवसर पर सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज संरक्षक मनोहर खट्वानी, संरक्षक कैलाश मलघानी अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, हमर संगवारी के प्रमुख विजय दुसेजा के साथ चकरभाटा पंचायत के अध्यक्ष सुरेश फोटानी, प्रकाश जैसवानी, किशोर जगवानी, किशन पुरससवानी, इत्यादि सब साथ साथ थे।

