राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकली भव्य राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा* राष्ट्रीय स्वाभिमान शौर्य व गौरव के प्रतीक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विवेकानंद उद्यान, बिलासपुर में मनाया गया। इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में रामकृष्ण मिशन, कोनी, बिलासपुर के स्वामी सेवाव्रतानंद जी, अति विशिष्ट अतिथि के रुप में सेवा भारती बिलासपुर के अध्यक्ष प्रदीप देश पांडे जी, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री प्रकाश ग्वालानी जी, श्री प्रफुल्ल शर्मा जी, आईएमए अध्यक्ष डॉ गोपेन्द्र सिंह दीक्षित जी, विभाग सह प्रमुख श्री टिकेश्वर कौशिक जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उद्यान के मध्य स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने विवेकानंद दर्शन पर अपने-अपने सुविचार प्रस्तुत किए एवं विवेकानंद जी के उपदेशों को अपने जीवन में लाकर अपने चरित्र का निर्माण करें व भारत को आगे बढाने के लिए युवाओं का आहवाहन किया। इस आयोजन एवं यात्रा के संयोजक डा. ओम माखीजा के अनुसार जब तक युवा मैं से निकलकर हम की ओर कदम नहीं बढ़ाते तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। डा. माखीजा 2017 से लगातार विवेकानंद जयंती पर इस यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को विवेकानंद स्मृति द्वारा सम्मानित किया गया एवं मां भारती की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा के लिए रथ रूपी वाहन को प्रस्थान कराया गया। यात्रा सुबह दस बजे विवेकानंद उद्यान से शुरू की गई। शहर के कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा नेहरू चौक, मंगला चौक, महाराणा प्रताप चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग होते हुए शहर में घुमाया । इस अवसर पर डॉक्टर के डब्लयू देवरस, प्रतीक शर्मा, डॉ उल्हास वारे, डॉ संजय मनोहर अयादे, अनिल साहू, आशुतोष शुक्ला, तरुणधर दीवान, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित थे।