बिलासपुर ….. सहजता और समानता के प्रतीक है हमारे सनातनी तीज त्यौहार ~* डॉ अमित मिश्रा समाजिक सरोकार हेतु प्रतिबद्ध संस्था सेवा एक नई पहल ने मकर संक्रांति पर्व को नूतन चौक स्थित सत्य साईं हेल्प वे मूक बधिर बालिका आवासीय विद्यालय में डॉ अमित मिश्रा जी के सानिध्य में मनाया ~ हर्षौल्लासित मूक बधिर बालिकाओं और शाला स्टॉफ से मुखातिब होते हुए डॉ अमित जी ने कहा कि इन तीज त्यौहारो का उद्देश्य ही है कि हम छोटे बड़े अपने पराए का भेद भूल आपस मे सहजता और समानता से घुले मिले , साहित्य संस्कृति ओर विचारों का आदान प्रदान करें `~ शालेय बालिकाओं में मिष्ठान , फल फूल और मकर संक्रांति पर्व के प्रतिक तिल के लड्डू तथा खिचड़ी आदि वितरण तथा आमंत्रित अतिथि श्रीमती गरिमा मिश्रा द्वारा छात्राओं की सुविधा के लिए टू सीटर बेंच और अलमारी , तकिया आदि प्रदाय करने के पश्चात् संस्था के संयोजक माधव मुजुमदार ने अपने सहयोगी साथियों यथा रेणु गौतम , रेखा आहुजा , विनीता चिमनानी , अंजू लाल , राजा देवांगन , विकास घई , महेंद्र माखीजा , सतराम जेठमलानी व विद्यालय संचालिका दीपिका मिश्रा व समस्त शाला स्टॉफ़ के प्रति आभार व्यक्त किया।