संविधान गौरव अभियान के तहत हुए कई आयोजन।

गुढ़ (नि.प्र)- भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संविधान गौरव अभियान के तहत जीनियस पब्लिक रेस स्कूल में गौरव दिवस मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद गोविंदगढ़ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व जिला मंत्री राजेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी और उनके द्वारा समाज में किए गए योगदानों को याद किया गया। विद्यालय के बच्चों के बीच बाबा साहब के योगदानों और उनके जीवनी के बारे बताते हुए    उनके बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई बच्चों ने भाग लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि सौरभ सिंह,पार्षद ज्ञानेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता,नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीनिवास साकेत, राम शिरोमणि सिंह,सत्यनारायण गुप्ता, शत्रुघन पाल, अवध नामदेव,मुंद्रिका बरोलिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।