नगरी निकाय बिलासपुर के चुनाव में वार्ड क्रमांक 35 नागोराव शेष नगर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी निलेश मांडेवार (सोनू) ने क्या कांग्रेस ओर बीजेपी का गणित बिगाड़ दिया है ?
वैसे तो सोनू कांग्रेस पार्टी का कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ता थे पर जैसा इस चुनाव में टिकटों का बंटवारा हुआ है उसमें कई पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं क्योंकि उन्हें वह स्थान वह अहमियत नहीं दी गई जो उन्हें मिलनी चाहिए थी और इस चुनाव में अगर कांग्रेस ने सोनू को उम्मीदवार बनाती या सीमा पांडे को टिकट देती तो बात कुछ और थी पार्टी ने ऐसा नहीं किया उन्होंने आदेश पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया जो विगत 20 साल पहले ऐसे ही हाल था टिकट पक्की हो गई थी ढोल बाजे बज रहे थे आतिशबाजी हो रही थी पर एक दिन पहले टिकट कट गई जिससे नाराज होकर वह निर्दलीय चुनाव लड़े उस समय बिलासपुर नगर निगम में 70 वार्ड नहीं थे और सबसे छोटा वार्ड नागो रावशेष वार्ड नंबर 26 था जो अब 35 हो गया है और उस समय भाजपा व कांग्रेस के दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता नाराज थे क्योंकि दोनों पार्टीयो ने ऐसे लोगों को टिकट दिया था जिसे जनता ने भी ठुकरा दिया दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर निर्दलीय आदेश का साथ दिया

और आदेश ने इतिहास बनाया निर्दलीय चुनाव जीता उस समय युवा भी थे और कई युवाओं का उनका साथ भी था पर वह अपने वादों पर खड़े नहीं उतर पाए और आगे जाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए 20 साल की गुमनामी जिंदगी में खो गए अचानक उसे कांग्रेस पार्टी ने टिकट दे दिया जिससे जो कार्यकर्ता सेवा कर रहे थे पार्टी का कार्य कर रहे थे उन्हें लगा कि उनके साथ पार्टी ने, ना इंसाफी की है ऐसा ही एक कर्मठ ईमानदार हंसमुख व्यक्तित्व का धनी निलेश मांडेवार (सोनू) इस बार निर्दलीय चुनाव में खड़े हैं जिनका चुनाव चिन्ह है ☎टेलीफोन व जनता को घंटी बजा बजा कर याद करा रहे हैं की आपको 11 फरवरी को टेलीफोन छाप पर बटन दबाना है और फिर से इतिहास बनाना है ईमानदार और निष्ठावान को जितना है सोनू वार्ड वासियों के लिए कोई नया नाम नहीं है और ना ही कोई नया चेहरा है इसका उसे फायदा मिल रहा है सादगी में रहने वाले और सुख-दुख में हमेशा जनता के साथ देने वाले सोनू को इसका फायदा जरूर मिलेगा और भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगड़ेगा जनता अभी शांत है देखते हैं 11 फरवरी को जानता क्या फैसला करती है पर सोनू को भरोसा है जनता उन्हें अपना आशीर्वाद जरूर देगी एक बेटे के रूप में एक भाई के रूप में टेलीफोन छाप पर बटन दबाएगी चुनाव जीतने के बाद भी जब भी जरूरत होगी टेलीफोन ही काम आऐगा,