रायपुर : वार्ड 57 पं. भगवती चरण शुक्ला वार्ड सहित कई अन्य वार्डों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो किया है, उन्होंने इस रोड में विभिन्न भाजपाई पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया है, सभी वार्डों की जनता के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल काफी लोकप्रिय है, उन्होंने अपने प्रचार अभियान के अंतर्गत सभी भाजपा उम्मीदवारों को जीताने के लिये जनता का आशीर्वाद भी माँगा है, अपने प्रचार के दौरान वार्ड 57 पं. भगवती चरण शुक्ला वार्ड के भाजपा उम्मीदवार अमर गिदवानी के साथ के साथ खुली कार में प्रचार किया। वहीँ आम जनता ने भी उन्हें इस अवसर पर भाजपा की योजनाओं को लेकर अपनी ख़ुशी जताई है, सभी महिलाओं के खाते में 3 फरवरी को महतारी वंदन की राशि बिना रुकावट के आ गई, यह 12 वीं किश्त थी, जो कि अब तक लाभार्थी महिलाओं को अब तक 12,000 रूपये का अनवरत लाभ मिल चुका है, इसकी जानकारी देकर भी क्षेत्रिय मतदाताओं ने ख़ुशी जताई है। क्षेत्र के सभी मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास जताया है, और कहा की भाजपा ने आम जनता का पूरा विश्वास जीता है, वह अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी को ही देंगे। वहीँ इस अवसर पर अमर गिदवानी ने भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है। वहीँ इस तरह इस बार भाजपा की जीत का रास्ता लगातार मजबूत होता जा रहा है।