
प्रशासक व् आयुक्त नगर निगम बिलासपुर, आप की सोच को साधुवाद। मेरा घर कुम्हारपारा द न्यूइंडिया स्कूल के पास है। आज जब 12 बजे सफाई होते देखा तो लगा विधायक आ रहे होंगे, बाहर निकल के देखा तो माजरा समझ आया आप के आदेश के तहत स्वच्छ बिलासपुर अभिया है।
दो दशक में पहली बार यह जगह साफ सुथरी दिखाई दी इसके लिए आप को साधुवाद है।
आज सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच सफाई कर्मियों से इस जगह को 5 बार से साफ किया तब जा कर रंगोली बन पाईं। शाम हुई नहीं कि रंगोली से छोड़ के लोग कूड़ा डाल गए, एक जनाब तो कार ऐसे पार्क कर गए जैसे उनके लिए निगम ने पार्किंग बना दी है।
मेरा एक सुझाव है रंगोली कुछ दिन और बनाई जाए साथ ही मुनादी कराई जाए जागरूक करने के लिए। कचरा लेने वाली गाड़ी में जो टेप बजता है यह लोग अब अनसुना कर देते है। चेतावनी कहे या फाइन जैसे शब्दों का उपयोग हो तो थोड़ा डर तो होगा।
निगम सफाई ठेकेदार यहां नाली की गंदगी डंप करवाता है। थोड़ी सख्ती हो तो वह भी डरेगा।
आप के विचारों से मेरे यहां हुई सफाई के लिए आप को फिर से साधुवाद। 🙏 #रंगोली #स्वच्छनुक्कड़ कैसे बनेगा स्वच्छ बिलासपुर
शिरीष डामरे
कुम्हारपारा द न्यू इंडिया स्कूल के समीप, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, भारत।