
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल पुराना पावर हाउस मैदान सतना में श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यासागर महाराज की पावन स्मृतियों को नमन किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विद्यासागर महाराज के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर चर्चा की और समाज में उनकी शिक्षाओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने जनमानस से महाराज जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। महापौर सतना योगेश ताम्रकार स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।