
मोहरा। ग्राम पंचायत मोहरा से सरपंच पद के प्रत्याशी धीरज रजक को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वे चुनाव चिन्ह ‘गिलास’ पर चुनाव लड़ रहे हैं। डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोट देने की अपील कर रहे हैं। धीरज रजक ने कहा कि गांव में सीसी रोड, पानी, नाली, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल मैदान जैसी समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। जनता ने भी उन्हें जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब वादे नहीं, विकास होगा। सबका साथ, सबका विकास होगा।