
रायपुर-गोदडी़वाला धाम के सेवादार अमर गिदवानी व पवन प्रीतवानी ने जानकारी देते हुए बताया, देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम मे पूज्य गोदड़ीवाला धाम एवं छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वाधान मे संत हरदास राम साहेब एवं संत बाबा गेलाराम साहब के आशीर्वाद से महंत अम्मा मीरा देवी जी के सानिध्य मे12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को संत बाबा गेलाराम साहब के जन्मउत्सव के उपलक्ष्य मे 7 जोड़ो का सिंधी सामूहिक विवाह जिसमे ओड़िसा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के जोड़े भी शामिल थे सभी जोड़ो को सिंधी समाज की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप 101 उपहार नवजीवन की शुरुआत के लिए दिये गए जिसमें एल ई डी टी वी, अलमारी , कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, दीवान, कुर्सी टेबल सेट, इंडक्शन, होम थियेटर,डिनर सेट, मिकसी, जुसर, सीलिंग फैन, टेबल फैन,सिलाई मशीन, चांदी की पायल, चांदी की गाय,कान के गोल्डन टॉप,स्टील टंकी दिए जाएंगे व 57 बटुको का जनेऊ संस्कार व दो बालक का मुंडन संस्कार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुरे संस्कार सनातन संस्कृति के अनुसार पूज्य महाराज सिंधु मंडल द्वारा संपन्न कराये गए सभी दुलहनो के श्रृंगार के लिए ब्यूटी पार्लर की व्यवस्था का भी प्रबंध किया गया था। आयोजन मे पुज्य शदाणी दरबार के संत युधिष्ठीर लाल जी आशीर्वाद देने विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने बटुको को उपहार भी प्रदान किया
कार्यकम का विवरण इस प्रकार था। मुकुट बंधन प्रातः 10 बजे, बारात प्रस्थान प्रातः 11 बजे, भंडारा दोपहर 1 बजे,वेदी दोपहर 2 बजे,विदाई संध्या 5 बजे
विशेष 2 बजे वेदी के बाद सतगुरू बाबा गेलाराम साहेब के जन्मउत्सव के उपलक्ष्य में केक आये हुए संत महात्माओं की उपस्थिति में काटा गया अन्न वितरण का कार्य भी गोदड़ीवाला धाम द्वारा किया गया पूरा दिन धाम में सेवा सत्संग सिमरन, भजन, कीर्तिन व भंडारा साहेब चलता रहा। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की भी व्यवस्था थी जिसमें होमियोपैथिक डाक्टर शेवता बठेजा द्वारा सेवा दी गयी इस आयोजन में अमर गिदवानी, हरि इसरानी ,श्रीचंद सुंदरानी , पवन प्रीतवानी,हीरा माखीजा, प्रकाश लालवानी, किशोर आहूजा,महेश दर्यानी सतीश थौरानी, सुरेश बठेजा,नरसा लालवानी, विजय बठेजा, मयूर पंजवानी, जयराम बटेजा, नरेश परयानी, सुशील केशवानी, गुल्लू काशवानी, गोपी किगरानी, इंदर थौरानी, अनिल तुल्यानी,गुरनामल रोहड़ा, शंकर पिंजानी , परमानंद वाधवा, लक्ष्मण हेमनानी ,संजय रामानी, संजय मंधान, जैसाराम रामानी, विशाल धावना, धर्मु पंजवानी, मनोहर ठकरानी, विजय सिहानी, लाल खुबचंदानी, दिनेश डावानी, सुनील काशवानी, गन्नु काशवानी, कमल खुबचंदानी, घनश्याम माखिजा, महेश हरजानी, शिवा खुबचंदानी, दिलीप ईसरानी, श्याम केसवानी समाज के अन्य गणमान्य लोग तन मन धन से लगे हुए थे।