रायपुर : सिन्धी समाज की एकजुटता और लगातार मेहनत रंग लेकर आ गई है, महीनेभर वार्ड 57 पं. भगवतीचरण शुक्ला से अमर गिदवानी को जैसे ही टिकिट मिली तो पूरा क्षेत्रिय समाज उन्हें जिताने में लग गया, इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने अथक परिश्रम करके अमर गिदवानी की जीत को पक्का किया। अमर गिदवानी और सचिन मेघानी को टिकट दिलाने में और उन्हें जीत दिलाने में वरिष्ठ समाजसेवी ललित जैसिंघ की सराहनीय पहल रही और उनकी बनाई हुई रणनीति ने अंततः जीत दिला दी। इसमें समाजसेवी चंदर देवानी ने भी लगातार बीस दिनों तक व्यवस्थायें संभाली जिसके कारण अमर गिदवानी की जीत हुई। अमर गिदवानी भी लगातार बिना रुके , बिना थके अपने प्रचार को करते रहे। अब चुनाव परिणाम आ चुका है और 1529 वोटों से अमर गिदवानी जीत चुके है। अमर गिदवानी की जीत की ख़ुशी में सिन्धी समाज काफी हर्ष जताया है, शाम को 6 बजे छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत द्वारा अभूतपूर्व ख़ुशी मनाई जायेगी और फटाके फोड़े जायेंगे , इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने दी।