
भाटापारा: सिंधी समाज के युवाओं (पूज्य झूलेलाल सेवा मण्डल) द्वारा इस 7वें वर्ष समाज के लगभग 160 बुजुर्गों को चकरभाटा सिंधु अमरधाम आश्रम एवं मां महामाया नगरी रतनपुर दर्शन कराया गया। चार बसों में सवार होकर भजन गाते हुए बुजुर्ग बड़े प्रसन्न हो रहे थे।
समिति के महेश चंदानी ने बताया विगत सात वर्षों में बुजुर्गों को चकरभाठा सिंधु अमरधाम आश्रम, तालागांव देरानी जेठानी मंदिर, वाल्मीकि आश्रम तुरतुरिया, मढ़ी खपरी मंदिर, सोमनाथ मंदिर सिमगा, माता कौशल्या मंदिर चंदखुरी का दर्शन कराया गया है। सुबह 9 बजे भाई अश्वनी शर्मा जी,समाज के मुखी इंदरलाल जी व भीषम गुरयानी द्वारा 4 बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रातः 11 बजे श्रद्धालु चकरभाठा इष्टदेव साई झूलेलाल के दरबार “सिंधु अमरधाम आश्रम” पहुंचे जहां संत साई लालदास जी ने मां महामाया की महिला बताई एवं सभी बुजुर्गों पखर पहनाकर स्वागत किया व प्रसाद वितरित किया।
बुजुर्गों के चाय नाश्ते और भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा रतनपुर में की गई। इस अवसर पर पूज्य झूलेलाल सेवा मण्डल के कैलाश बालानी, नरेंद्र भोजवानी, जगदीश लालवानी, नंदलाल तनवानी,विनोद लालवानी, रमेश जसवानी, बंटू क्षत्री, पंकज सबलानी, संजय छत्तानी, राजन ठाकुर, चंद्रपाल तनवानी, रमेश भोजवानी, रमेश जसवानी पूज्य पंचायत के इंदरलाल थरानी, भीषम गुरयानी, परसराम जी, आदि उपस्थित रहे। महिलाओं में सुनीता गुरयानी, कोमल थधवानी, सुमन गोविंदानी, पायल लालवानी,चाहत कलवानी आदि द्वारा सेवा दी गई।