
जिला आयुष विभाग डा यशपाल सिंह ध्रुव के निर्देशानुसार शासकीय होम्योपैथी औषधालय सिंधी कॉलोनी बिलासपुर द्वारा निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन जनता क्वाटर नेहरू नगर में आयोजित किया गया।शिविर मे लोगों ने होम्योपैथी औषधियों की उपयोगिता को समझा व आवश्यकता अनुसार ईलाज कराया। शिविर में चिकनपॉक्स की प्रतिरोधक औषधि भी वितरण व शासन की व्योमित्र योजना की जानकारी भी दी गई। शिविर को सफल बनाने में अवेकन ह्यूमन राइट फाउंडेशन,तपस्या कल्याण समिति से कृष्ण कुमार,राहुल लाल,शंभू मिश्रा,ऋतु लाल,किरण का सहयोग रहा। होम्योपैथी चिकित्सा प्रभारी डॉ ओंकार सिंह राजपूत, संदीप साहू,संतोष पटेल ने अपनी सेवाएं दी।