
रायपुर : सिन्धी समाज से सक्रिय वर्तमान में जीते हुये पार्षदों का सम्मान समाज की विभिन्न संस्थायें कर रही है, ऐसे में देवेंद्र नगर सिन्धी पंचायत द्वारा पार्षदों का सम्मान पूज्य सिंधी पंचायत के समस्त पदाधिकारियों ने किया गया, जिसमें पार्षद अमर गिदवानी, महेंद्र खोडियार, सचिन मेघानी, श्रीमती कृतिका जैन का शाल और श्रीफल देकर किया गया। जिसमें छ.ग. सिन्धी पंचायत के प्रदेशअध्यक्ष महेश दरयानी और उनकी टीम का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर कृष्णा मैरिज ब्यूरो उद्घाटन भी महेश दरयानी द्वारा किया गया। जिसमें छ.ग. सिन्धी पंचायत के प्रदेश सचिव रितेश वाधवा ने सभी पार्षदों को जीत की बधाई दी और कहा कि जनता के कार्यों को सुचारू रूप से करे कमल के फूल को जीतने में जनता ने वोट देकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पार्षदों के उज्वल भविष्य की कामना रितेश वाधवा ने की। इस कार्यक्रम में मुखी गोविन्दराम बलराम आहूजा, चंदू माखीजा, राजकुमार सोनी, सोनू सधवानी, हरेश गोकलानी, मोहन गोकलानी, रितेश वाधवा, अजीत मोटवानी, राजू चंदनानी सहित सभी लोग शामिल हुए।
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti