महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री झूलेलाल मंदिर श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा में आठ जोड़ो का निःशुल्क सामुहिक विवाह संपन्न हुआ। इसमें सिंधी युवक समिति परिवार शामिल होकर झूलेलाल जी आरती कर पूजा अर्चना की बारात मे शामिल हुए बारात में सबसे आगे कार में भगवान भोलेनाथ की सजीव झांकी बनाई गई थी उसके पीछे सुंदर रथ में संत साईं लालदास चल रहे थे उसके पीछे आठ गाड़ियों में दूल्हे विराजमान थे सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी,संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज सरक्षक कैलाश मलघानी संरक्षक मनोहर खट्वानी प्रमुख सलाहकार मोहन मदवानी, ओमप्रकाश मनचंदा महामंत्री अमित संतवानी कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी उपाध्यक्ष राजेश छुगानी को झूलेलाल मंदिर में संत साईं लालदास ने पखार पहनकर आशीर्वाद लिया। इस शुभ विवाह के अवसर पर सिंधी युवक समिति परिवार ने 8 नये वर वधु को उपहार सहित आशीर्वाद दिया*
